About Us


नमस्ते , मेरा नाम दिनेश पाण्डेय हैं । आप सभी का स्वागत है मेरे ब्लॉग पर , जो पूरी तरह से मेरे देशवासियों के लिए समर्पित है । यह ब्लॉग कोई साधारण ब्लॉग नहीं है , बल्कि एक ऐसा मंच है जहाँ हर दिन उपयोगी ब्लॉग पोस्ट प्रकाशित किए जाते हैं । पिछले 11 वर्षों से मैं बच्चों को पढ़ाने का काम कर रहा हूँ , और इस अनुभव ने मुझे सिखाया है कि शिक्षा सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं , बल्कि जीवन का आधार है । आज मैं आपको इस पेज पर पूरे विस्तार से अपनी कहानी , इस वेबसाइट की यात्रा , मेरा मिशन , विजन और उन सभी चीजों के बारे में बताऊँगा जो इस प्लेटफॉर्म को विशेष बनाती हैं । 


परिचय : Introduction 


मेरा जन्म उत्तराखंड के एक दूरस्थ गांव गाँव में हुआ था जहाँ शिक्षा की सुविधाएँ बहुत सीमित थीं । मेरी शिक्षा गांव के एक सरकारी स्कूल में हुई , उसके बाद ग्रेजुएशन के लिए सरकारी कॉलेज में दाखिला लिया लेकिन व्यक्तिगत समस्याओं के चलते दूसरे साल ही कॉलेज छोड़ना पड़ा । उसके 2 साल बाद इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से मैंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया । स्कूली शिक्षा खत्म होने के बाद से ही मैने सोच लिया था कि मुझे शिक्षक के रूप में ही अपनी पहचान स्थापित करनी है । बचपन से ही मैंने देखा कि कितने सारे बच्चे अपनी पढ़ाई छोड़ देते हैं , क्योंकि उनके पास सही मार्गदर्शन नहीं होता । मैंने खुद स्कूल में पढ़ते हुए कई कठिनाइयों का सामना किया कभी किताबें महँगी लगतीं , कभी टीचर का समय कम पड़ जाता । लेकिन मेरे अंदर एक जुनून था बच्चों को बेहतर शिक्षा देना । 


मेरे पास बच्चों को पढ़ाने और समझाने का 11 साल का गहरा अनुभव है । मैंने देखा कि बच्चे जब किसी टॉपिक को सरल भाषा में , उदाहरणों के साथ समझते हैं तो वे न सिर्फ पास होते हैं बल्कि उस विषय को जीवन भर याद रखते हैं । मैंने अपने क्लासरूम में हमेशा यह कोशिश की कि पढ़ाई बोझ न लगे , बल्कि मजेदार बने । मैंने बच्चों को सिर्फ रटना नहीं सिखाया , बल्कि सोचने, समझने और लागू करने का तरीका सिखाया ।

 

इसी अनुभव ने मुझे महसूस कराया कि एक व्यक्ति कितने बच्चों तक पहुँच सकता है , अगर मैं रोज एक क्लास लेता हूँ तो दिन में 40 - 50 बच्चे ही तैयार होते हैं । लेकिन अगर मैं अपनी ज्ञान को ऑनलाइन साझा करूँ तो लाखों बच्चे रोज फायदा उठा सकते हैं । यही सोचकर मैंने यह शैक्षिक ब्लॉग शुरू किया ।


इस ब्लॉग की शुरुआत कैसे हुई : How This Blog Started 


मैं 2014 में पहली बार अपना एक ब्लॉग बनाया था । जिसमें मुख्य रूप से मैं टेक्निकल जानकारियां साझा किया करता था । मोबाइल फोन , गैजेट से जुड़ी जानकारियां और खबरें और भी काफी सारी टेक्निकल बातें मैं उस ब्लॉग में पोस्ट किया करता था । कुछ ब्लॉग को सफलतापूर्वक चलाने के बाद मैं और भी बहुत सारे ब्लॉग स्टार्ट किए जिसमें मैं अलग - अलग टॉपिक पर अपनी राय और उसके साथ ही लोगों को जानकारियां उपलब्ध कराया करता था साथ ही साथ में शिक्षण के क्षेत्र में भी शुरुआत से ही काफी सक्रिय था । 


इतने साल की शिक्षण यात्रा के बाद अभी मैंने यह ब्लॉग लॉन्च किया हैं । मैने शुरू में इसे सिर्फ एक ब्लॉग की तरह ही चलाने का सोचा था जहाँ मैं अपने क्लास नोट्स और टिप्स शेयर करता । लेकिन जल्दी ही विद्यार्थियों और अभिभावकों से मुझे फीडबैक इतना अच्छा मिला कि मुझे रोज पोस्ट प्रकाशित करने का फैसला करना पड़ा । आज यह ब्लॉग पूरी तरह से एजुकेशनल है , हर रोज नए - नए विषयों पर अद्भुत आर्टिकल इस ब्लॉग पर पब्लिश किये जा रहे हैं , जिससे विद्यार्थियों की काफी मदद हो रही है ।  


हर दिन हम एक नए ब्लॉग पोस्ट प्रकाशित करते हैं जो विद्यार्थियों की दैनिक ज़रूरतों को ध्यान में रखकर लिखे जाते है । सभी आर्टिकल सरल हिंदी में होते हैं ताकि हर बच्चा , चाहे वह शहर का हो या गाँव का , आसानी से समझ सके ।  


 हमारा मिशन और विजन : Our Mission And Vision 


इस ब्लॉग को शुरू करने के पीछे मेरा एक खास विजन है जिनका ध्यान में रखकर ही इस ब्लॉग को शुरू किया गया है । मैने भविष्य की जानकारी और शिक्षा की मांग को देखते हुए इस ब्लॉग को इस तरीके से डिजाइन किया है , की हर देशवासी इस ब्लॉग का लाभ उठा सकता है । और खुद की जानकारी को अपडेट कर सकता है । 


मेरा मिशन : My Mission 


हर भारतीय विद्यार्थी को सस्ती , सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना । हम चाहते हैं कि कोई भी बच्चा अपनी आर्थिक स्थिति या जगह की वजह से शिक्षा से वंचित न रहे । हर दिन नई जानकारियां आर्टिकल के माध्यम से इस ब्लॉग पर प्रकाशित किए जाते हैं । जिनके द्वारा लाखों लोगों को फायदा हो रहा है । 


मेरा विजन : My Vision 


2030 तक हमारी वेबसाइट को भारत का सबसे बड़ा विद्यार्थी - केंद्रित शैक्षिक प्लेटफॉर्म बनाना जहाँ रोज 10 - 20 लाख से ज्यादा बच्चे आकर ज्ञान प्राप्त करें। हम चाहते हैं कि शिक्षा सिर्फ परीक्षा पास करने तक सीमित न रहे बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नैतिक मूल्य विकसित करे।


हमारा पूरा प्लेटफॉर्म 100 % एजुकेशनल और जानकारी से भरा हुआ है । हम कभी भी किसी को कोर्स बेचते नहीं हैं , न ही पेड सब्सक्रिप्शन रखते हैं । हमारा मानना है कि ज्ञान का प्रकाश सबके लिए होना चाहिए ।


हर पोस्ट में मैं खुद लिखता हूँ या मेरी टीम के अनुभवी लेखकों के द्वारा लिखी जाती हैं। भाषा इतनी सरल रखी जाती है कि बच्चे भी आसानी से पढ़ सके। हर पोस्ट में उदाहरण , चित्र, टेबल के द्वारा काफी सरल शब्दों में समझाया जाता है ।


मेरा शिक्षण दर्शन : My Educational Philosophy


मेरा मानना है कि शिक्षा तीन चीजों पर टिकी होनी चाहिए । विद्यार्थी की समझ पर जहां उसको सिर्फ रटना नहीं हैं बल्कि चीजों को समझना हैं । प्रयोग पर जहां जो सीखा उसे जीवन में लागू करना हैं । और आत्मविश्वास पर जहां हर बच्चा विशेष है, बस सही तरीके की ज़रूरत है ।


मैंने अपने 11 साल के अनुभव में देखा कि 70 % बच्चे इसलिए फेल होते हैं क्योंकि उन्हें सही शिक्षक नहीं मिलता । बाकी 30 % इसलिए सफल होते हैं क्योंकि उनके पास कोई न कोई मार्गदर्शक होता है । हम उसी मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं , हमेशा उपलब्ध, कभी थकते नहीं , कभी छुट्टी नहीं लेते ।


 हम क्यों अलग हैं ? : Why We Different 


1 - हमारे ब्लॉग में हर रोज़ नया कंटेंट आएगा साथ ही साथ पुराने कंटेंट को भी समय के साथ अपडेट किया जाएगा । हमारी यह खासियत हमको बाकी सभी से अलग बनाती है । 


2 - हम बहुत ही सरल भाषा मैं अपने ब्लॉग पर को जानकारियां देते हैं जिससे गाँव के बच्चे भी समझ सकें । 


3 - अपने ब्लॉग पर हम केवल शिक्षा से संबंधित ही पोस्ट करते हैं कोई भी पेड कोर्स हम अपने ब्लॉक पर से नहीं बेचते हैं ।


4 - इस ब्लॉग पर हम सिर्फ पोस्ट ही नहीं करेंगे बल्कि अपने 11 साल के को भी शेयर करेंगे जिसमें हमारा व्यक्तिगत विचार भी पोस्ट के माध्यम से आपको मिलेगा । 


5 - ब्लॉग को पूरी तरीके से मोबाइल फ्रेंडली बनाया गया है ताकि किसी भी मोबाइल फोन पर ब्लॉग एक्सेस किया जा सकता है और हर वर्ग को जानकारियां उपलब्ध हो सके । 


निवेदन : Request To All My Lovely Visitors 


यदि आप विद्यार्थी हैं , अभिभावक हैं या शिक्षक हैं तो यह ब्लॉग आपके लिए बनी है। रोज एक बार ज़रूर आएँ , हमारे ब्लॉग पोस्ट पढ़ें , और अपने दोस्तों को शेयर करें । शिक्षा का प्रकाश जितना फैलेगा , देश उतना ही आगे बढ़ेगा ।


मैं दिनेश पाण्डेय हमेशा आपके साथ हूँ । कोई सुझाव हो , कोई शिकायत हो या कोई खास टॉपिक चाहिए तो सीधे मुझे मेरे सोशल मीडिया के माध्यम से बताएं । मैं खुद आपके सुझाव पढ़ता हूँ और जवाब देता हूँ ।


धन्यवाद । जय हिंद जय भारत 

No comments